
Vaibhav Sooryavanshi, India vs Zimbabwe 1st T20: 15 साल के भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार आगाज हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरख़ से फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में सूर्यवंशी ने मात्र 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।
सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा। अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। रिचर्ड नगारवा ने उनका विकेट झटका। वह ठीक उसी तरह आउट हुए शॉर्ट पिच गेंद पर जिस तरह आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में प्रफुल्ल हिंगे ने उनका विकेट झटका था। इसी के साथ सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।