क्रिकेट

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, अफगानिस्तान सीरीज में रचेंगे इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब अफगानिस्‍तान सीरीज में सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड होगा। अगर, वैभव प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
2 min read
Sep 13, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, Ind vs Afg,
प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज आज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। ये क्रिकेट के इतिहास की पहली ऐसी अनोखी सीरीज होगी, जिसमें भारतीय टीम अपने घर में ही मेहमान की भूमिका में रहेगी। इस सीरीज सबकी नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जबकि वैभव की नजर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के 36 साल पुराने रिकॉर्ड पर होंगी। टीम स्‍क्‍वॉड में शामिल वैभव को अगर प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो वह मास्‍टर ब्‍लास्‍टर का रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर देंगे।

दिल्‍ली में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी!

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू इंग्लैंड की सरजमीं पर जुलाई 2026 में किया था। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले प्‍लेयर बन गए थे। हालांकि, उन्‍होंने भारत की धरती पर अभी तक टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।

सचिन तेंदुलकर ने 17 साल की उम्र में भारत में खेला था पहला मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ अगर वैभव को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो वह मैदान पर उतरते ही भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। जब उन्होंने 36 साल पहले भारत की धरती पर महज 17 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए पहली बार खेला था। सचिन ने घर में अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने भी नहीं खोले पत्‍ते

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को पिछले प्रदर्शन के आधार पर भले ही भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन संजू सैमसन की वापसी के बाद से वैभव सूर्यवंशी के अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेलने पर संशय बना हुआ है। क्रिकेट जगत के कई दिग्‍गजों ने भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप जिताने वाले संजू को खिलाने पर जोर दिया है। साथ ही कहा है कि वैभव का भी समय आएगा, फिलहाल उन्‍हें इंतजार करना चाहिए। वहीं, भारत के टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं? इसको लेकर पत्‍ते नहीं खोले हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस पर फैसला मैच से ठीक पहले ही लिया जाएगा।

Updated on:
13 Sept 2026 04:51 pm
Published on:
13 Sept 2026 04:51 pm