13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Afg: राशिद खान के पास T20I में सबसे बड़े माइलस्टोन तक पहुंचने का मौका, 7 विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास

Ind vs Afg 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज रविवार से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में होने जा रहा है। इस सीरीज में अफगानी स्पिनर राशिद खान के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का मौका है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 13, 2026

Rashid Khan, Ind vs Afg 1st T20,

अफगानिस्‍तान के स्‍टार गेंदबाज राशिद खान। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs Afghanistan 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार 13 सितंबर से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं अफगानी टीम भी भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 जीत की तलाश में होगी। इस सीरीज में सबकी नजरें अफगानिस्‍तान के स्‍टार स्पिनर राशिद खान पर भी होंगी, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

T20I सबसे ज्‍यादा विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं राशिद

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अफगानिस्‍तान के राशिद खान शीर्ष पर हैं। वह 115 मैचों की 115 पारियों में 13.73 के औसत से 193 विकेट ले चुके हैं। उनके बाद दूसरे स्‍थान पर इंग्‍लैंड के आदिल राशिद हैं, जिन्‍होंने 150 मैचों की 143 पारियों में 23.28 के औसत से 169 विकेट लिए हैं।

जबकि न्‍यूजीलैंड के ईश सोढ़ी तीसरे स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 142 मैचों की 135 पारियों में 23.01 के औसत से 165 विकेट लिए हैं। दिलचस्‍प बात ये हैं कि इस मामले में शीर्ष 10 में भी कोई भारतीय गेंदबाज नहीं है। अर्शदीप सिंह इस सूची में 15वें पायदान पर हैं, जिन्‍होंने 91 मैचों की 89 पारियों में 20.11 के औसत से 135 विकेट लिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

रैंकखिलाड़ीदेशमैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसतइकॉनमी5 विकेट
1राशिद खानअफगानिस्तान1151151935/313.736.042
2आदिल राशिदइंग्लैंड1501431694/223.287.540
3ईश सोढ़ीन्यूजीलैंड1421351654/1223.018.160
4टिम साउदीन्यूजीलैंड1261231645/1822.388.002
5वानिंदु हसरंगाश्रीलंका98961614/915.907.030
6मुस्तफिजुर रहमानबांग्लादेश1281271606/1021.017.272
7एडम जाम्पाऑस्ट्रेलिया1181151535/1920.347.351
8एहसान खानहांगकांग1111091524/516.006.180
9शाकिब अल हसनबांग्लादेश1291261495/2020.916.812
10रिजवान बट्टबहरीन95941456/915.906.784