क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की पकड़ी गई सबसे बड़ी कमजोरी, टीम इंडिया के लिए डेब्यू में बन सकता है रोड़ा

IPL 2026 DC vs RR: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर सवाल उठे हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने युवा बल्लेबाज की सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए उनकी फील्डिंग को लेकर बड़ा बयान दिया।

2 min read
May 18, 2026
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Mohammad Kaif on Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे तेज गति से रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने शॉट्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में ट्राई सीरीज के लिए चुनी गई इंडिया ए टीम में भी उनका नाम शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने उनकी सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे। कैफ ने सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, "इस तरह की फील्डिंग आईपीएल में देखकर काफी बुरा लगता है। आज यश राज ने केएल राहुल का कैच तब छोड़ा, जब वह खाता भी नहीं खोल सके थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी कई मिसफील्ड कीं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने एक भी कैच नहीं पकड़ा है। इंडिया के लिए खेलते हुए उन्हें और ज्यादा शार्प होना पड़ेगा।"

ये भी पढ़ें

CSK vs SRH: एक मैच के नजीते पर टिका है इन 6 टीमों के भाग्य का फैसला, मिल सकती हैं प्लेऑफ्स की 2 टीमें

उन्होंने आगे कहा कि यह कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है कि वे युवा खिलाड़ियों को फील्डिंग के तौर-तरीके बेहतर तरीके से सिखाएं। आपको बता दें कि अगर सूर्यवंशी फील्ड में इस तरह का प्रदर्शन करते रहे, तो उनका डेब्यू मुश्किल हो सकता और अगर डेब्यू हो भी गया और फील्डिंग बेहतर नहीं हुई तो टीम में ज्यादा दिन टिकना मुश्किल हो जाएगा।

आखिरी ओवर में DC ने मारी बाजी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान रॉयल्स के मुंह से जीत छीन ली। एक समय इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स हावी थी और जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन नॉन फरेरा के एक ओवर में बने 16 रनों ने उनकी जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए। इसमें Vaibhav Suryavanshi ने सिर्फ 21 गेंद में 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं Dhruv Jurel और Riyan Parag ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी 6 ओवर में सिर्फ 33 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

लगातार छठी हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल! खुलकर बताया कहां हुई पंजाब किंग्स से चूक
Also Read
View All