क्रिकेट

सहवाग-द्रविड़ के बेटों की एंट्री लेकिन U19 टी से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, जानें असली वजह

U19 Team India Squad: अंडर-19 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग को जगह मिली, जबकि वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल नहीं हैं।
2 min read
Aug 28, 2026
vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IND U19 vs AUS U19 ODI Series Squad: 18 सितंबर से अंडर-19 इंडिया और अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया, जिसमें राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज कर दिया गया।

इंग्लैंड में हुआ था इंटरनेशनल डेब्यू

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाकर इतिहास पलटने वाले सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और जिंबॉब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस समय वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां वह ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं। ईस्ट जोन की टीम क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उनका सामना सेंट्रल जोन से होगा।

2016 में BCCI लाया था नियम

इस टूर्नामेंट के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे गेम खेले जाएंगे। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय को सिर्फ वनडे टीम में जगह मिली है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज कर दिया गया है। BCCI का एक नियम ऐसा है, जिसकी वजह से सूर्यवंशी को अब दोबारा कभी भी अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिल सकती। साल 2016 में आईसीसी एक नियम लेकर आया, जिसके तहत कोई भी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाला खिलाड़ी दोबारा अंडर-19 वर्ल्ड कप के साइकिल में जो मैचेस होते हैं, जो तैयारी के लिए टूर्नामेंट खेले जाते हैं, उसकी अंडर-19 टीम में जगह नहीं बना सकता है।

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। इस साल की शुरुआत में अंडर 19 वर्ल्डकप का आयोजन हुआ था, जहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड को खिताबी मुकाबले में हराया था। सूर्यवंशी इससे पहले अंडर 19 एशिया कप भी खेल चुके हैं। यही वजह है कि वह अब अंडर-19 टीम का हिस्सा नहीं बन सकते।

वनडे मैचों के लिए U19 टीम इंडिया

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्य पटेल।

Updated on:
28 Aug 2026 04:48 pm
Published on:
28 Aug 2026 04:47 pm