क्रिकेट

Fastest Fifty of List A Cricket: वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, 450 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

INDA vs SLA: ट्राई-नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कौशल्या वीररत्ने, सरफराज खान और अभिजीत काले के पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।
2 min read
• •
Jun 21, 2026
Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Suryavanshi Fastest Fifty: ट्राई-नेशन ए सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से यह कारनामा किया। इससे पहले साल 2005 में श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने ने रगामा क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

सरफराज खान का भी रिकॉर्ड ध्वस्त

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सरफराज खान ने मुंबई के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ इसी साल 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अभिजीत काले का रिकॉर्ड तोड़ा था। अभिजीत काले ने 1995 में 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। ट्राई-नेशन ए सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इन सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा लिया है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ शुरुआत की। दूसरे ओवर में सूर्यवंशी ने छक्कों-चौकों की बारिश करते हुए 26 रन बटोरे। इसके बाद पारी के चौथे ओवर में सूर्यवंशी ने दो छक्के और एक चौका लगाते ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका ए के खिलाफ वह 2 मैचों में 35 रन बना पाए थे, तो अफगानिस्ता ए के खिलाफ 2 मैचों में उनके बल्ले से 85 रन निकले थे। फाइनल से पहले उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। क्योंकि इस सीरीज के मुकाबले में उन्हें कई जीवनदान मिले लेकिन उसका फायदा उठाने में सूर्यवंशी असफल हुए। लेकिन खिताबी मुकाबले में पहली गेंद से आक्रमण करना शुरू किया और इतिहास पलट दिया।

भारत ए की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर।

श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा और कुगथास मथुलन।

Updated on:
21 Jun 2026 10:43 am
Published on:
21 Jun 2026 10:39 am
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान