21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Team India in ODI Cricket: 2027 वर्ल्डकप के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया, 2023 के बाद वनडे में प्रदर्शन पर एक नजर

World Cup 2027 Preparation: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम अपनी वनडे तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम इंडिया ने 8 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें उसे कुछ बड़ी जीतें मिलीं, जबकि श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
rohit sharma

रोहित शर्मा (फोटो- ians)

Team India Performance After World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 अगले साल शुरू होने वाला है। इससे पहले भारतीय टीम को 20 से 25 वनडे मैच खेलने हैं। इस दौरान अभी तक यह तय नहीं है कि कौन से खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा होंगे और किनका पत्ता साफ होगा। 2023 में भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से काफी कुछ बदल चुका है।

आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच रही टीम इंडिया

टीम इंडिया के वर्ल्डकप प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2011 के बाद से टीम लगातार सेमीफाइनल में पहुंचती रही है। 2011 में 28 साल के बाद वनडे वर्ल्डकप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया 2015 और 2019 में सेमीफाइनल में पहुंची। 2023 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जरूर जीता है, लेकिन 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उसे पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। 2011 में विश्वविजेता बनने के बाद भारतीय टीम ने 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

अब ऐसे में सवाल है कि इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कितनी तैयार है। अगर वनडे टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम इंडिया ने आठ वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें उसे श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

2023 वर्ल्डकप के बाद टीम का प्रदर्शन

वर्ल्ड कप के ठीक बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका गई थी, जहां उसने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली थी। इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका गई, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीती, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई, जहां चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से हार गई। फिर भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका की टीम आई, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने वाली भारतीय टीम बाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से हार गई। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। अब उसकी अगली चुनौती इंग्लैंड है, जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।