क्रिकेट

IND vs PAK: गोल्ड मेडल मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन, लेकिन अभिषेक शर्मा ने उड़ा दी धज्जियां

IND vs PAK Gold Medal Match Update: भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत नहीं मिली। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IND vs PAK Gold Medal Match Update: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि, दोनों की साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं चली और भारत को 28 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। सूर्यवंशी जहां सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए तो संजू सैमसन 2 रन बनाकर चलते बने। हालांकि दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का धमाल जारी रहा और 20 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया।

श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं चला था बल्ला

तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी सैम अयूब की गेंद पर विकेट के पीछे उस्मान खान को कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए। 9 गेंदों का सामना करते हुए वह 15 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले वह सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भी बडी पारी नहीं खेल सके थे। सूर्यवंशी के अलावा संजू सैमसन भी एशियन गेम्स में फ्लॉप रहे। संजू ने जापान के खिलाफ एशियन गेम्स से पहले खेले गए इकलौते मुकाबले में 7 रन बनाए थे तो श्रीलंका के खिलाफ वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी के सस्ते में आउट हो जाने के बाद अभिषेक शर्मा ने छक्के-चौकों की बारिश कर दी और भारत को 3.2 ओवर में ही 50 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, चौथे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए और उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि भारत ने सिर्फ चौथे ओवर में ही 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। इस दौरान अभिषेक ने इतिहास रच दिया और सबसे तेज टी20 क्रिकेट में 400 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना लिया।

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए थे। 10 ओवर के खेल तक श्रेयस अय्यर 15 और ईशान किशन 12 रन बनाकर क्रीज पर थे। पाकिस्तान की ओर से सैम आयूब, अहमद दानियाल और अराफत मिन्हास को एक एक सफलता मिली थी।

Also Read
View All
IND vs PAK: तिलक वर्मा ने फिर उधेड़ी पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखियां, अभिषेक शर्मा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, दिया सबसे बड़ा लक्ष्य

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान खिलाफ किया कमाल, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह की बराबरी की

IND vs PAK: दुनिया को मिला नया सिक्सर किंग, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को मार-मार कर बना दिया नया रिकॉर्ड

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक तेज गेंदबाज, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग

SL vs BAN: 8 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, फिर भी श्रीलंका ने जीत लिया ब्रॉन्ज मेडल, जानें कहां पलटी बाजी