3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान खिलाफ किया कमाल, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह की बराबरी की

Abhishek Sharma equal Yuvraj Singh record: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। 7 छक्के जड़कर उन्होंने युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की।
1 minute read
Google source verification
abhishek sharma asian games 2026 final ind vs pak

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (File Photo- IANS)

India vs Pakistan, Asian Games 2026, Gold Medal Match: भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मुकाबला खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने तेजतर्रार अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। दरअसल, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 7-7 छक्के लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 28 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत-पाकिस्तान T20I में एक पारी में सर्वाधिक छक्के

क्रमखिलाड़ीछक्केस्थानवर्ष
1युवराज सिंह7अहमदाबाद2012
1अभिषेक शर्मा7निशिन2026
3अभिषेक शर्मा5दुबई2025

भारत-पाकिस्तान टी20I मैचों में पहली पारी का सर्वोच्च स्कोर

एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तेज तर्रार अर्धशतकों की बदलौत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इस मैच में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों संग नाबाद 51 रन की पारी खेली।

क्रमांकटीमस्कोरस्थानवर्षपरिणाम
1भारत211/6निशिन2026—
2भारत192/5अहमदाबाद2012जीत
3 भारत181/7दुबई2022हार
4 भारत175/7कोलंबो आरपीएस2026जीत
5पाकिस्तान171/5दुबई2025हार
6पाकिस्तान159/8मेलबर्न2022हार

ईशान किशन के एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल मैच में 18 गेंद में 20 रन बनाए। इसके साथ ही मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।

पुरुष T20I में एक कैलेंडर वर्ष में 1000+ रन

क्रमखिलाड़ीटीमवर्षरनस्ट्राइक रेट
1करणबीर सिंहऑस्ट्रिया20251472174.20
2मोहम्मद रिज़वानपाकिस्तान20211326135.03
3फियाज़ अहमदबहरीन20251251133.08
4सूर्यकुमार यादव भारत20221164187.43
5प्रशांत कुरुपबहरीन20251037114.45
6बिलाल ज़लमईऑस्ट्रिया20251008155.07
7ईशान किशनभारत20261005169.47

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026