क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में लगाई छक्कों की झड़ी, बने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में अबतक सात छक्के लगा दिये हैं। इसी के साथ इनके इस सीजन 65 छक्के हो गए हैं। सूर्यवंशी ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गेल ने आईपीएल 2013 में 59 छक्के लगाए थे।
2 min read
May 27, 2026
Vaibhav Suryavanshi New IPl Records
वैभव सूर्यवंशी आखिरी आईपीएल मुक़ाबले में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं (Photo - IPL)

Vaibhav Sooryavanshi Record, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम या न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 97 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस सीजन उन्होंने अब तक 15 मैचों में 65 छक्के जड़ दिए हैं, गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। गेल के अलावा अब तक एक सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ने ही किया है।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

प्लेयरटीमछक्केसीजन
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स65 2026*
क्रिस गेलआरसीबी592012
आंद्रे रसेलकेकेआर522019
क्रिस गेलआरसीबी512013
जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स452022

वैभव सूर्यवंशी की पॉवरफुल बल्लेबाजी

इस मैच की बात करें तो एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी आगाज किया और पॉवरप्ले में वैभव ने 6 ओवर में ही स्कोर 80 तक बिना विकेट के पहुंचाया। वैभव ने पॉवरप्ले में 20 गेंद पर 60 रन ठोक दिए थे।

वैभव आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन की बराबरी कर ली। दोनों ने पांच बार आईपीएल में 20 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरे किए हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने छह बार यह कारनामा किया है।

Updated on:
27 May 2026 08:38 pm
Published on:
27 May 2026 07:52 pm
Also Read
View All
ENG vs IND 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में होगी विराट कोहली समेत 3 स्टार प्लेयर्स की वापसी, गौतम गंभीर न चाहते हुए भी अपने ‘चहेते’ को करेंगे बाहर

Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम