क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi को उपकप्तान बनाने पर उठे सवाल तो सामने आए सेलेक्टर्स, बताया क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

Duleep Trophy 2026 East Zone squad: दलिप ट्रॉफी 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाने पर चयनकर्ताओं ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इतना बड़ा फैसला उन्होंने क्यों लिया।
2 min read
Jul 31, 2026
vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Vice Captaincy Controversy: दलिप ट्रॉफी (Duleep Trophy) 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल उठने लगे कि आखिर 15 साल के खिलाड़ी को उपकप्तानी क्या सोच कर दी गई है। अब ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि आखिरी सूर्यवंशी को क्यों ये जिम्मेदारी दी गई है।

सिलेक्शन कमेटी का आया जवाब

ईस्ट ज़ोन सिलेक्शन कमेटी ने कहा है कि ये फ़ैसला टीम के नेतृत्व क्रम को दर्शाने के लिए नहीं, बल्कि सूर्यवंशी के नेतृत्व कौशल को निखारने के उद्देश्य से लिया गया है। आपको बता दें कि सूर्यवंसी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने गंभीर सवाल उठाया था और उन्होंने चयनकर्ताओं से पूछा था कि आखिरी क्यो सोच कर 15 साल के बल्लेबाज को उपकप्तान बनाया है।

ईस्ट जोन की टीम में भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं, जो तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के अलावा सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और शिखर मोहन जैसे बल्लेबाज टीम में शामिल हैं। कुमार कुशाग्र को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी की अगुवाई में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय शामिल हैं। टीम में अनुभव और युवाओं का बेहतरीन मिश्रण है।

ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

दलीप ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल

ईस्ट जोन का पहला मुकाबला 23 अगस्त से नॉर्थ जोन के खिलाफ होगा। जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जहां उसका सामना साउथ जोन या सेंट्रल जोन से हो सकता है। इन दोनों टीमों ने पिछले संस्करण के फाइनल में जगह बनाई थी, जिसकी वजह से उन्हें सीधे अंतिम 4 में जगह मिली है। खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से शुरू होगा।

Updated on:
31 Jul 2026 11:33 am
Published on:
31 Jul 2026 11:33 am