VHT 2025 Quarter Finals: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में आज तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। विदर्भ ने दिल्ली के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा है तो पंजाब ने मध्य प्रदेश को 346 रनों का टारगेट दिया है।
VHT 2025 Quarter Finals: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में आज 13 जनवरी मंगलवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच तो चौथा क्वार्टर फाइनल दिल्ली और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के सामने 346 रनों को विशाल लक्ष्य रखा है तो वहीं, विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 301 रनों का टारगेट दिया है।
विजय हजारे ट्रॉफी का तीसरा क्वार्टर फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और हरनूर सिंह ने 116 रन की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत दी। हरनूर 21.2 ओवर में 51 रन के निजी स्कोर पर आर्यन पांडे का शिकार हुए। इसके बाद प्रभसिमरन का साथ देने अनमोलप्रीत सिंह उतरे और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई।
प्रभसिमरन 88 रन बनाकर कुलदीप सेन का शिकार बने। इसके बाद 199 के स्कोर पर अनमोल भी 70 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन पंजाब की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 345 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने में सफल रही। मध्य प्रदेश की ओर से त्रिपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट चटकाए।
वहीं, चौथा क्वार्टर फाइनल विदर्भ और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा है। विदर्भ की ओर से अथर्व तायडे ने 62, ध्रुव शोरे ने 49 और यश राठौर ने 86 रनों की पारियों खेली है। जबकि दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नितीश राणा ने दो-दो विकेट चटकाए हैं।