क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy: श्रेयस, शार्दूल ने मुम्बई को दिलाई लगातार चौथी जीत

-शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर ने राजस्थान के खिलाफ मुंबई को दिलाई जीत।-इस जीत की बदौलत मुम्बई की टीम इलीट ग्रुप डी तालिका में सबसे ऊपर है।-मुम्बई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 317 रन बनाए।-राजस्थान को चार मैचों में यह तीसरी हार मिली है।

2 min read
Feb 27, 2021

जयपुर। कप्तान श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) (116 रन, 103 गेंद, 11 चौके, 3 छक्के) के शानदार शतक और शार्दूल ठाकुर (shardul thakur) (50-4) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत मुम्बई ने शनिवार को केएल सैनी ग्राउंड पर राजस्थान (mumbai vs rajasthan) को 67 रनों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत मुम्बई की टीम इलीट ग्रुप डी तालिका में सबसे ऊपर है। उसके खाते में चार मैचों से 16 अंक हैं।

मुम्बई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 317 रन बनाए। अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 36 तथा यशस्वी जायसवाल ने 38 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान के बल्ले से 30 और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 29 रन निकले। राजस्थान की ओर से एसके शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि अभिमन्यु लाम्बा को दो सफलता मिली।

जवाब में राजस्थान की टीम महिपाल लोमरोर के 76 रनों के बावजूद 42.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 250 रन ही बना सकी। विकेटकीपर महेंद्र नरेंद्र सिंह ने 40 तथा अराफात खान ने 28 रन बनाए। मुम्बई की ओर से शार्द्रूल के अलावा धवल कुलकर्णी ने तीन विकेट लिए जबकि प्रशांत सोलंकी को दो सफलता मिली। राजस्थान को चार मैचों में यह तीसरी हार मिली है।

पुडुचेरी ने हिमाचल को 104 रनों से हराया
पुडुचेरी ने शनिवार को यहां के जयपुरिया विद्यालय मैदान पर खेले गए विजय हजारे टॉफी इलीट ग्रुप डी के चौथे दौर के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 104 रनों से हरा दिया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए पुडुचेरी ने शेल्डन जैक्सन के 104 और सागर त्रिवेदी के 54 रनों की बदौलत 50 ओवरों में नौ विकेट पर 227 रन बनाए।

शेल्डन ने 141 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए। पुडुचेरी की ओर से प्रेमराज राजावेलू ने भी 26 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से कप्तान ऋषि धवन ने 44 रन देकर चार विकेट लिए जबकि पंकज जायसवाल को दो विकेट मिले। जवाब में खेलने उतरी हिप्र की टीम सागर उधेसी (35-4) और कन्नन विग्नेश (30-3) की उम्दा गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और पूरी टीम 34.5 ओवरों में 123 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। हिप्र की ओर से अभिमन्यु राणा ने सबसे अधिक 27 रन बनाए जबकि निखिल गांगटा ने 25 रन जोड़े। पुडुचेरी को चार मैचों में पहली जीत मिली है।

Published on:
27 Feb 2021 07:47 pm
Also Read
View All
SRH vs DC Match Preview: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में आज बनेगा 500+ स्‍कोर या धड़ाधड़ गिरेंगे विकेट, जानें पिच समेत सभी महत्‍वपूर्ण डिटेल

‘विराट की वजह से ही क्रिकेट देखता हूं’ टेनिस किंग नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली के लिए कही ये बड़ी बात!

T20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग का गैंगस्टर से कनेक्शन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कनाडा का कप्तान!

गिल-बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रेक देगा BCCI, इन युवाओं को मिलेगा मौका

IPL 2026 Points Table Update: GT को हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, जानें पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल