क्रिकेट

अगले सप्ताह शादी करने वाले हैं विराट और अनुष्का, शुरू हो गई तैयारियां

खबर है कि विराट और अनुष्का इसी महीने शादी करने जा रहे हैं। इंडिया का यह मोस्ट बैचलर कपल दिसंबर के ही दूसरे सप्ताह में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएग
2 min read
Dec 06, 2017
Virat Kohli

नई दिल्ली। अब यह यह खबर पुरानी हो चुकी है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी करने जा रहे हैं। असली खबर तो ये है कि विराट और अनुष्का इसी महीने शादी करने जा रहे हैं। इंडिया का यह मोस्ट बैचलर कपल दिसंबर के ही दूसरे सप्ताह में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएगा।


7 दिसंबर को इटली जाएंगे विराट
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट और अनुष्का की शादी यूरोप के दूसरे सबसे पुराने शहर इटली में होने वाली है। इसके लिए दोनों फैमिली के एयर टिकट बुक हो चुके हैं। शादी की तैयारी के लिए खुद विराट 7 दिसंबर को इटली जाने वाले हैं।


कब है शादी
सगाई और शादी का कार्यक्रम 9,10, 11 या फिर 12 दिसंबर को निभाया जा सकता है।


शादी में किसी क्रिकेटर को नहीं बुलाया गया
इस हाई प्रोफाइल शादी में बहुत काम लोग शामिल होंगे। हैरान करने वाली बात ये है कि शादी में किसी क्रिकेटर को न्यौता नहीं भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक सगाई-शादी में सिर्फ दोनों परिवार के खास सदस्य ही शामिल होंगे। मीडिया को भी इस कार्यक्रम से दूर रखा जाएगा। हालांकि शादी के बाद मीडिया और दोस्तों के लिए एक भव्य रिस्पेशन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को यह कार्यक्रम मुंबई में ही होगा। इसके लिए अभी से निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।


कब शुरु हुई चर्चा
बता दें कि इस बात की चर्चा बहुत पहले से थी कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ब्रेक की मांग की है। बताया जा रहा था कि इसी ब्रेक के दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी परिणय सूत्र में बंध जाएगी।


लंबे समय से रिलेशन में हैं दोनों
कोहली और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दें कि दोनों की पहचान बचपन से है। आज के समय में दोनों अपने-अपने करियर के टॉप पर है।

Published on:
06 Dec 2017 06:44 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री