क्रिकेट

इतने महंगे बल्ले से खेलते हैं विराट कोहली, देखें कीमत और खूबियां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई क्रिकेट रिकॉर्ड हो जो विराट कोहली ने ना बनाया हो। हालांकि वह है बल्लेबाजी के दौरान जिस क्रिकेट बैट का इस्तेमाल करते हैं क्या आप उसकी कीमत के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, इस आर्टिकल में हम आपको विराट कोहली द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बल्ले की न सिर्फ कीमत बताएंगे बल्कि खूबियां भी बताने जा रहें हैं
2 min read
• •
Updated: 25 May 2022, 7:18 PM IST
Virat kohli
Virat kohli

Virat kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulakar) के बाद सबसे बड़ा नाम है। क्रिकेट की दुनिया में हर कोई विराट कोहली को जानता है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं बल्कि एक शानदार कप्तान भी रहे हैं। क्रिकेट में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जो विराट कोहली ने ना बनाया हो, लेकिन क्या आपको पता है कि विराट कोहली जिस बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर, इस मुकाम तक पहुंचे उस बल्ले की क्या कीमत है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, इस आर्टिकल में हम आपको विराट कोहली द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बल्ले की न सिर्फ कीमत बताएंगे बल्कि खूबियां भी बताने जा रहें हैं

इतनी है बल्ले की कीमत -

मीडिया खबरों के अनुसार 2016 के एक अध्ययन के मुताबिक भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों द्वारा इस्तेमाल होने वाले 95% बल्लों का निर्माण किया जाता है। साथ ही इसका कारोबार लगभग 300 से 350 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा क्रिकेटर बल्लों पर स्टीकर लगाने के बदले भी खिलाड़ी मोटी रकम, कंपनी से चार्ज करते हैं।

आपने कभी न कभी क्रिकेटरों के बल्लों पर MRF, CEAT जैसे ब्रांड्स के नाम लिखे हुए देखे होंगे। बता दें कि विराट कोहली अपने क्रिकेट बैट पर एमआरएफ (MRF) का स्टीकर लगाते हैं। इसके लिए एमआरएफ टायर कंपनी ने 10 साल के लिए विराट कोहली को अपने बल्ले पर स्टीकर लगाने के लिए 100 करोड रुपए में करार किया हुआ है। इससे आप ये न समझे कि ये कंपनियां बल्ले बनाती हैं।

विराट कोहली के बल्ले की कीमत -

गौरतलब है कि विराट कोहली ग्रेड ए इंग्लिश विलो बैट का इस्तेमाल क्रिकेट में करते हैं। जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है। इसके अलावा इस बल्ले की खूबी यह है इसमें अन्य बल्लो के मुकाबले दाने और लाइन ज्यादा होती हैं। जबकि आपको अन्य सामान्य विलो क्रिकेट बैट पर यह चीज नहीं दिखेगी। विराट कोहली के बल्ले में यह खूबियां होती हैं। बता दें कि विलो लकड़ी में जितने ज्यादा दानें या लाइनें होंगी, बैट उतना ही ज्यादा दमदार होगा।

ये भी पढ़ें -IPL 2022 LSG vs RCB: लखनऊ पर चढ़ाई करने से पहले, RCB को माइक हेसन ने दिया जीत का मूलमंत्र

Updated on:
25 May 2022, 7:18 PM IST
Published on: