क्रिकेट

विराट कोहली के प्रशंसक हुए रिकॉर्डतोड़, बने 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

-विराट ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 100 मिलियन फॉलोअर्स-ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय-100 मिलियन फॉलोअर्स वाले चौथे खिलाड़ी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2021, 6:47 PM IST
virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Instagram Followers) सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) बन गए हैं। कोहली इसके साथ ही 100 मिलियन फोलोअर पाने वाले क्लब में जुवेंतस के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Striker cristiano ronaldo), नेमार (Neymar), अर्जेटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी (Leonel Messi), हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson), अमरीकी गायक बियोंस (American singer Beyonce) और अरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) के साथ शामिल हो गए हैं।

कोहली इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फोलो किए जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इस सूची में रोनाल्डो 265 मिलियन फोलोअर्स के साथ पहले, बार्सिलोना के कप्तान मेसी 186 मिलियन फॉलोअर के साथ दूसरे और ब्राजील के नेमार 147 मिलियन फॉलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

क्रिकेटरों की बात करें तो कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में तीन गुणा ज्यादा फोलो किए जाते हैं। धोनी 30.4 मिलियन फॉलोअर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम के अलावा कोहली के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर भी काफी फॉलोअर हैं।

Updated on:
2 Mar 2021, 6:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान