लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की पूरी टीम 43.2 ओवर में 196 रन ही बना सकी। पुडुचेरी की तरफ से सागर त्रिवेदी ने सर्वाधिक नाबाद 79, शेल्डन जैकसन ने 45 और असीथ राजीव ने 30 रन बनाए। महाराष्ट्री की ओर से राजवर्धन हांगरगेकर ने चार विकेट, सत्यजीत बचाव ने दो, केदार जाधव ने दो और प्रदीप दाधे ने एक विकेट लिया। पुडुचेरी की ओर से एस अशवथ ने दो और सागर उदेशी ने दो विकेट लिया।