क्रिकेट

कोहली ने IPL में 200 छक्के लगा रचा इतिहास, टॉप 5 खिलाड़ियों में से 3 भारतीय

विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल IPL ) में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। कोहली (Kohli) ने रविवार को IPL 2020 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की....  

less than 1 minute read
Oct 25, 2020
virat_kohli-1.jpg

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल IPL ) में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। कोहली (Kohli) ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे के आईपीएल के 13वें सीजन (IPL 13) के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 43 गेंदों पर 50 रनों की अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक Six लगाया।

कोहली (Kohli) से ऊपर अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं। रोहित (Rohit) ने आईपीएल (IPL ) में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 336 छक्के उड़ाए हैं। उनके बाद कोहली के टीम साथी अब्राहम डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 231 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक 5827 रन बनाए हैं।

टॉप 10 लिस्ट
1. क्रिस गेल—336 छक्के
2. एबी डिविलियर्स—231
3. एम एस धोनी—216
4. रोहित शर्मा—209
5. विराट कोहली—200
6. सुरेश रैना—194
7. कीरोन पोलार्ड—193
8. डेविड वार्नर—191
9. शेन वॉटसन—189
10. रॉबिन उथप्पा—160

Published on:
25 Oct 2020 07:27 pm