क्रिकेट

ICC Ranking: कप्तान कोहली ने फिर कायम की अपनी बादशाहत, स्मिथ पर बनाई भारी बढ़त

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वो भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रेंटिग अंक पाने वाले बल्लेबाज बन गए है।
2 min read
virat
ICC Ranking: कप्तान कोहली ने फिर कायम की अपनी बादशाहत, स्मिथ पर बनाई भारी बढ़त

नई दिल्ली। नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली हालिया जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गए है। आईसीसी की हालिया जारी रैंकिंग में विराट कोहली के खाते में कुल 937 अंक है। वे इस सर्वाधिक रेटिंग अंक पाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। बताते चले कि इससे पहले भी यह रिकॉर्ड विराट कोहली के पास ही था। कोहली ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 200 रनों बनाते हुए 935 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाया था।


लॉर्ड्स की हार से छिनी थी बादशाहत-
जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया था। जहां कप्तान कोहली सहित पूरी भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब था। इसके चलते कोहली को आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन गंवानी पड़ी थी। लॉर्ड्स टेस्ट के फीके प्रदर्शन के कारण कोहली को 15 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ था। लेकिन अब नॉटिंघम टेस्ट में फिर से 200 रन बनाते हुए कप्तान कोहली ने 22 रेटिंग अंकों की लंबी छलांग लगाते हुए नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है।

स्टीव स्मिथ नंबर दो पर -
हालिया जारी रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर दो पर काबिज है। स्मिथ के खाते 929 अंक है। जबकि तीसरे स्थान पर केन विलियमसन 847 अंकों के साथ बने हुए है। टॉप टेन में भारत की ओर से कप्तान कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी शामिल है। पुजारा फिलहाल 763 अंकों के साथ छठे नंबर पर बने हुए है। भारत के अन्य बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे 19वें, शिखर धवन 22वें और लोकेश राहुल 26वें स्थान पर काबिज है।

हेडेन, कालिस और डिविलियर्स को छोड़ा पीछे-
हालिया जारी रैंकिंग के अनुसार भारतीय कप्तान कोहली ने सर्वकालीन सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने के मामले में आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन, दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑल राउंडरप जैक कालिस और अफ्रीकी टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। बताते चले कि इन तीनों की सर्वाधिक रैंकिंग रेंटिग 935 थी।

Published on:
23 Aug 2018 02:33 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज