
केरल बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता करेगी टीम इंडिया, जल्द होगा ऐलान
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को इंग्लैंड को 203 रनों से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 317 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई। भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली ने यह जीत केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की और अब टीम इंडिया बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद करने वाली है।
जीत केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित-
टेस्ट मैच जीतने के बाद कोहली ने इस जीत को केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया है। कोहली ने मैच जीतने के बाद कहा "हम इस जीत को केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करना चाहते हैं। वे इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं।" बता दें इन दिनों केरल भारी प्राकृतिक संकट से जूझ रहा है जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में जान मान की हानि हुई है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल में अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 350000 लोग इस से प्रभावित हो चुके हैं। आर्मी और स्थानीय लोग लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। केरल के इस संकट के समय पर पूरा देश उसके साथ खड़ा है। ऐसे में कोहली का ये सन्देश करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लेगा।
भारतीय टीम करेगी आर्थिक मदद-
केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता भेजने का मन बना रही है। सभी खिलाड़ी इस टेस्ट में मिली मैच फीस डोनेट कर सकते हैं। यह राशि 2 करोड़ रुपए से अधिक ही होगी। टीम में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपए मिलते हैं और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को इसके आधे। इसके साथ ही कोच और सपोर्ट स्टाफ भी अपनी तरफ से डोनेशन कर सकते हैं। BCCI प्रशासन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हो रहे बदलाओं के चलते बोर्ड अभी डोनेशन करने में असमर्थ है लेकिन वह खिलाड़ियों को इसके लिए मना नहीं करेगा।
कई राज्य सरकारों से ज्यादा देगी टीम इंडिया-
आपको बता दें कि देश के लगभग सभी राज्यों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। टीम इंडिया ने डोनेशन की राशि घोषित नहीं की है लेकिन यह लगभग 2.5 करोड़ के आसपास हो सकती है। राज्यों द्वारा दिया गया सहयोग- पुडुचेर्री(1 करोड़), मणिपुर(2 करोड़), त्रिपुरा(1 करोड़), हिमाचल प्रदेश(5 करोड़), उत्तराखंड(5 करोड़), गुजरात (10 करोड़), आंध्र प्रदेश(10 करोड़) और भी राज्यों ने राशि दान की है इसमें सबसे अधिक तेलंगाना द्वारा 25 करोड़ है। महारष्ट्र ने 20 करोड़, तमिल नाडु, बिहार, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल और पंजाब सरकार ने 10 करोड़ दिए हैं।
Published on:
23 Aug 2018 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
