क्रिकेट

बतौर सलेक्टर ‘चेतन शर्मा’ के हटने से खुश हुए विराट कोहली फैंस, ‘कर्मा’ बताते हुए किए ये कमेन्ट

चेतन शर्मा को चयन समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। साथ ही में उनकी टीम के सदस्य देवाशीष मोहंती, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को भी पद से हटा दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2022, 11:21 AM IST
viraat_kohli.png

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को कड़ा फैसला लेते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन शर्मा को चयन समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। उनके अलावा राष्ट्रीय चयन समिति के अन्य सदस्य देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और सुनील जोशी को भी को बर्खास्त कर दिया है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब टीम के खराब प्रदर्शन की गाज चयनकर्ताओं पर गिरी है।

बीसीसीआई के इस फैसले से पूव कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस बेहद खुश हैं। पिछले साल कोहली की कप्तानी को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। लेकिन वे टेस्ट और वनडे के कप्तान बने रहना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर लगा जुर्माना

लेकिन चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति ने उन्हें वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया और व्हाइट बॉल के लिए रोहित शर्मा को फुल टाइम कप्तान बनाया। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था।

अब चेतन शर्मा को हटाये जाने से कोहली के फैंस खुश हैं और वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटाने की घटना को याद दिलाते हुए इसे 'कर्मा' बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा, '18 नवम्बर 2021 कोहली को कप्तानी से हटाया। 18 नवम्बर 2022 चेतन शर्मा खुद चयन समिति से हटे। कर्मा।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'गांगुली गया, चेतम शर्मा भी गया अब रोहित शर्मा की बारी।'

चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, एशिया कप 2022 में टीम को निराशा हाथ लगी थी।

यह भी पढ़ें: टी20 की कप्तानी से जल्द हटेंगे रोहित शर्मा!, इस सीरीज से पहले होगा नए कप्तान का चयन

बता दें इन पांच पदों को भरने के लिए आवेदन 28 नवंबर, 2022 को 18:00 बजे तक जमा करवाने है। बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष टीम) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं।"

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर