31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 की कप्तानी से जल्द हटेंगे रोहित शर्मा!, इस सीरीज से पहले होगा नए कप्तान का चयन

बीसीसीआई के एक अधिकार ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज़ से पहले भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव किए जा सकते हैं। चयनकर्ता हार्दिक पंड्या को पूर्ण रूप से टी20 का कप्तान बना सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Nov 2022, 3:32 PM IST

ro.png

बीसीसीआई के एक अधिकार ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज़ से पहले भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव किए जा सकते हैं। चयनकर्ता हार्दिक पंड्या को पूर्ण रूप से टी20 का कप्तान बना सकते है। सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में हार्दिक फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकार ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज़ से पहले भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव किए जा सकते हैं। चयनकर्ता हार्दिक पंड्या को पूर्ण रूप से टी20 का कप्तान बना सकते है। सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में हार्दिक फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: बारिश के चलते बिना गेंद फेंके रद्द हुआ पहला टी20 मैच

इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'बदलाव का वक्त आ चुका है। हम सभी को लगता है कि रोहित शर्मा के पास काफी कुछ है, जो वो टीम को दे सकते हैं. लेकिन हमें ध्यान में ये रखना है कि वो अब छोटे नहीं हो रहे हैं, बल्कि उनकी उम्र बढ़ रही है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी हमें अभी से तैयारी करने की जरूरत है और हार्दिक पंड्या कप्तानी की भूमिका के लिए पूरी तरह से फिट हैं। भारतीय चयनकर्ता अगली टी20 सीरीज से पहले मिलेंगे और टी20 कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या के नाम की घोषणा करेंगे।'

यह भी पढ़ें: कैमरन ग्रीन को आईपीएल खेलने मिलेगा या नहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

इससे पहले भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री प्राइम वीडियो पर वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "टी20 क्रिकेट के लिए, एक नया कप्तान होने में कोई बुराई नहीं है। क्योंकि क्रिकेट की मात्रा इतनी है, कि एक खिलाड़ी के लिए खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना आसान नहीं होगा। अगर रोहित पहले से ही टेस्टऔर वनडे में अग्रणी है, एक नए टी20 कप्तान की पहचान करने में कोई बुराई नहीं है और अगर उसका नाम हार्दिक पांड्या है, तो ऐसा ही हो।"