31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: बारिश के चलते बिना गेंद फेंके रद्द हुआ पहला टी20 मैच

IND vs NZ: वेलिंग्टन में भारी बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 को रद्द कर दिया गया है। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका था ऐसे में अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Nov 2022, 2:05 PM IST

barish_radd.png

India vs New Zealand 1st T20 Live streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन वेलिंगटन में लगातार हो रही बारिश के चलते यह मैच रद्द हो गया। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका था ऐसे में अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच घंटे तक बारिश रुकने की कोई संभावना नहीं थी। हालांकि, कट ऑफ टाइम से पहले ही यह फैसला लिया गया है। कट ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार दो बजकर 16 मिनट था। वहीं, सुबह साढ़े 11 बजे टॉस होना था, जो कि नहीं हो सका। मैच शुरू दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन वह भी नहीं हो सका। दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मैच को रद्द करने के फैसले पर सहमति जताई।

अब अगला मुक़ाबला 20 नवंबर यानि रविवार को माउंट माउंगानूई में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा टी20 नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 25 को ऑकलैंड, दूसरा वनडे 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

बता दें इस दौरे के लिए सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी के साथ दौरे पर नहीं हैं, न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गप्टिल के बिना सीरीज में उतरी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल