क्रिकेट

ये हैं विराट कोहली के फेवरेट सिंगर

कोहली इस सिंगर की गीतों को गुनगुनाते हुए लगाते है चौकों-छक्कों की बरसात।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 3:07 PM IST
virat kohli

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली केवल मैदान पर चौकों छक्कों की बरसात ही नहीं करते, वो मैदान पर मन ही मन में गीत भी गुनगुनाया करते है। कोहली को गीत का यह साथ सुकून देता है। मैदान से बाहर भी कोहली अपने कानों में हेडफोन लगाए गीत सुनते अक्सर ही दिख जाते है। लेकिन क्या आपको ये पता है कोहली किस गायक के गीत सबसे ज्यादा सुनते हैं?

अरिजीत के प्रशंसक है कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गायक अरिजीत सिंह के बड़े प्रशंसक हैं। वो अरिजीत के गीत को अक्सर ही सुनना और गुनगुनाना पसंद करते है। हाल ही में उन्होंने अपने पंसदीदा गायक से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर कोहली ने मंगलवार को ट्विटर पर भी शेयर किया।

कोहली ने अरिजीत को दी शुभकामना

इस फोटो को साझा करने को साथ अपने एक संदेश में कोहली ने लिखा, "मेरे लिए प्रशंसक का कलाकार से मिलने वाला पल। अरिजीत बेहद अच्छे इंसान हैं। उनकी आवाज की तरह मुझे कोई मोह नहीं सकता। शुभकामनाएं अरिजीत।"

चैरिटी मैच के दौरान हुई थी मुलाकात

मुबंई में चैरिटी फुटबाल मैच के दौरान विराट कोहली और अरिजीत सिंह की मुलाकात हुई। बता दें कि इस मैच में कोहली के साथ कई अन्य जाने-माने खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों का यह फुटबाल मैच फिल्म जगत के सितारों के खिलाफ था, जिसमें रणबीर कपूर , अभिषेक बच्चन, डीनो मोरिया और शुजीत सरकार भी शामिल थे। मुकाबले में धोनी और केदार जाधव के दो-दो गोल की दम पर विराट कोहली ने टीम ने 10-3 की शानदार जीत दर्ज की थी।

वीरू के गुनगुनाने का किस्सा है मजेदार

क्रिकेटरों में वीरेंद्र सहवाग के गीत गुनगुनाते रहने का किस्सा मजेदार है। वीरू ने खुद कई बार कहा है कि वो मैदान पर खेलते समय भी मन में गीत गुनगुनाया करते थे। ऐसे बता दें कि सहवाग किशोर कुमार के प्रशंसक है। हालांकि वे ऩए गानों को भी खूब पसंद करते है।

Published on: