31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी की बेटी ने किया उन पर ऐसे हमला।

धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 16 Oct 2017, 4:54 PM IST

dhoni

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी मिस्टर कूल ही नहीं बल्कि सुपर कूल डैडी भी हैं। धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी हालांकि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और 'टाइम टू टाइम' अपनी बेटी जीवा की फोटो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो 'क्यूट' वीडियो वायरल हो रहा है वह महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा का है। इसमें वह अपनी बेटी के साथ लड्डू खाते दिख रहे हैं। धोनी ने इस वीडियो को सोशल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Attack on besan ka laddoo A post shared by @mahi7781 on Oct 14, 2017 at 11:25pm PDT

इस वीडियो में धोनी बेटी के साथ लड्‌डू खाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने मुंह में बेसन का लड्डू पकड़े हुए हैं। बेटी जीवा भी उस लड्डू को खा रही है। इसके कैप्शन में धोनी ने लिखा है-लड्डू पर हमला। बाप-बेटी का यह वीडियो बहुत ही 'क्यूट' है। इस वीडियो को अब तक 35 लाख लोग देख चुके हैं और लगभग 17 हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया है। दुनिया के महान फिनिशरों में शूमार धोनी ने इस वीडियो का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसे अब तक दो हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं।

अभी हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जीवा के साथ एक विडियो शेयर किया था। इसमें वह उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। टीम इंडिया के कप्तान ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन दिया था, 'जीवा के साथ एक बार फिर मिल रहा हूं। भोलेपन का क्या शानदार अनुभव है।

भारतीय टीम एक बार फिर अब न्यूजीलैंड सीरीज में व्यस्त हो जाएगी।टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद तीन टी-20 मैच भी खेला जाएगा।