क्रिकेट

IND vs NZ: वनडे सीरीज में विराट कोहली तोड़ सकते हैं रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखानी होगी फॉर्म

India vs New Zealand ODI Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। करीब 7 साल बाद टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरान विराट कोहली के पास रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 6:26 PM IST
Chetan Sharma on Rohit Sharma, Virat Kohli 2027 World Cup.
रोहित शर्मा और विराट कोहली । (Photo- ANI)

Most Fifties in ODI Cricket History: भारतीय टीम लगभग 7 साल के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है और इस बार उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। आखिरी बार टीम इंडिया ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जहां उसे 3-2 से हार झेलनी पड़ी थी। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर टीम इंडिया वनडे वर्ल्डकप की अपनी तैयारी को और पुख्ता करना चाहेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर एक बार फिर सबकी नजरें रहने वाली हैं।

कोहली के नाम अब तक 79 अर्धशतक

विराट कोहली की नजर इस सीरीज में रिकी पोंटिंग के बड़े रिकॉर्ड पर होगी। कोहली अगर 4 अर्धशतकीय पारियां खेल लेते हैं तो वह रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने 82 अर्धशतकीय पारी खेली है। कोहली अब तक 79 बार यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन अर्धशतकों के मामले में कई क्रिकेटर्स से पीछे हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 96 बार यह कारनामा किया है। कुमार संगकारा ने 93 बार यह कारनामा किया है। विराट कोहली अब तक 317 मैचों की 305 पारियों में 79 शतकीय पारियां खेल चुके हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 4 अर्धशतकीय पारियां खेलते हैं तो वह पोंटिंग के 82 अर्धशतकों से आगे निकल जाएंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जो 4 नवंबर को होगा। इसके बाद 7 नवंबर को वेलिंगटन में दूसरा वनडे और हैमिल्टन में 10 नवंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के ओवल में खेले जाएंगे। टीम इंडिया के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे। वहीं, सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक

रैंकखिलाड़ीदेशमैचरनशतकअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकरभारत46318,4264996
2कुमार संगकाराश्रीलंका40414,2342593
3जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका32811,5791786
4राहुल द्रविड़भारत34410,8891283
5इंजमाम-उल-हकपाकिस्तान37811,7391083
6रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया37513,7043082
7विराट कोहलीभारत31715,1095579
Updated on:
31 Oct 2026, 6:26 PM IST
Published on: