
Virat Kohli Eyes on These Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली की निगाहें वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर होंगी। न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, तो वहीं दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं और 514 रन बना डाले हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 123 रन का रहा है।
विराट कोहली अगर 139 रन और बना लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने यहां एक शतक और चार अर्धशतक की पारियां भी खेली हैं।
दूसरे स्थान पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग ने 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक की पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 13 मैचों में 505 रन बनाए हैं और पांच अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। हालांकि, धोनी ने यहां कभी शतक नहीं लगाया। विराट कोहली दो अर्धशतक लगाते ही धोनी के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।
हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। कोहली अब तक 7 शतकों की मदद से अब तक 1897 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 अर्धशतक लगाते ही कोहली न सिर्फ धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, बल्कि भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम है, जिन्होंने 11 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
| स्थान | खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | सर्वोच्च स्कोर | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | 18 | 652 | 38.35 | 163* | 98.19 | 1 | 4 |
| 2 | वीरेंद्र सहवाग | 12 | 598 | 54.36 | 125* | 103.10 | 3 | 2 |
| 3 | विराट कोहली | 11 | 514 | 46.72 | 123 | 91.45 | 1 | 4 |
| 4 | एमएस धोनी | 13 | 505 | 72.14 | 84* | 96.92 | 0 | 5 |
| 5 | राहुल द्रविड़ | 12 | 425 | 38.63 | 123* | 63.33 | 1 | 2 |