क्रिकेट

पीटरसन के साथ आज इंस्टाग्राम पर लाइव आएंगे विराट कोहली, इन मुद्दों पर होगी बात

Highlight - केविन पीटरसन इससे पहले रोहित शर्मा का भी इंटरव्यू ले चुके हैं - कोहली के साथ केविन पीटरसन शाम सात बजे लाइव आएंगे

less than 1 minute read

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लाइव इंटरव्यू देने वाले हैं। विराट कोहली का ये इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन लेंगे।

कोहली से पहले रोहित का इंटरव्यू ले चुके हैं पीटरसन

विराट की केविन पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम पर ये लाइव चैट शाम सात शुरू होगी। विराट ने इसकी जानकारी बुधवार को ही सोशल मीडिया पर दे दी थी। आपको बता दें कि हाल ही में केविन पीटरसन ने टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी इंटरव्यू लिया था।

इन मुद्दों पर कोहली से बात करेंगे केविन पीटरसन

केविन पीटरसन लाइव चैट के दौरान विराट कोहली से इस वक्त दुनिया के मौजूदा हालात के अलावा कई और मुद्दों पर भी बात करने वाले हैं। केविन पीटरसन ने ऐसा ही कुछ रोहित शर्मा के साथ की गई बातचीत में किया था, जिसमें ये निकलकर सामने आया था कि आइपीएल का 13वां सीजन किस स्थिति में हो सकता है।

कोहली किया था ये ट्वीट

विराट कोहली ने इस लाइव चैट को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है, "मैं अपने अच्छे मित्र केविन पीटरसन के साथ शाम को सात बजे(भारतीय समयानुसार) इंस्टाग्राम पर लाइव आऊंगा। हमारे साथ जुड़िए, यहां हम मौजूदा हालात के अलावा और पिछले कुछ साल के बारे में बात करेंगे, जब से हम एक-दूसरे को जानते हैं।"

कोरोना की वजह से घरों में कैद है पूरी दुनिया

आपको बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से घरों में कैद है। टीम इंडिया समेत दुनियाभर के क्रिकेटर घरों में कैद हैं। ऐसे में ही इस इंटरव्यू का संजोग बन पाया है।

Updated on:
02 Apr 2020 10:58 am
Published on:
02 Apr 2020 10:56 am
Also Read
View All