क्रिकेट

3 भारतीय क्रिकेटर जिन्हें WWE दिग्गज The Great Khali इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने अपना जबरदस्त जलवा दिखाया। इंस्टाग्राम की वजह से अब वो चर्चा में रहते हैं।खली सिर्फ 3 भारतीय क्रिकेटर्स को फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन हैं?

2 min read
3 Indian Cricket Player followed by wrestler The Great Khali instagram
फोटो क्रेडिट- WWE

WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम हैं। WWE रिंग में उन्होंने बहुत नाम कमाया। कई सालों से वो अब रिंग में नजर नहीं आते हैं। पिछले साल उन्हें WWE ने हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया था। खली अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के चलते हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर रोज वो कोई ना कोई मजेदार वीडियो पोस्ट करते हैं। आपको बता दें कि खली के पांच मिलियन फॉलोवर्स हैं। खली सिर्फ 139 लोगों को फॉलो करते हैं। खली तीन दिग्गज क्रिकेटर्स को भी फॉलो करते हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।


1) महेंद्र सिंह धोनी

खली भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। धोनी के बारे में हर कोई जानता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्ड कप दिलाए। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। हालांकि वो अभी IPL में चेन्नई की अगुवाई करते हुए शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। खली ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में धोनी की जमकर तारीफ की थी।

ये भी पढ़ेंं- WWE SmackDown Results: Roman Reigns हुए धराशाई, दिग्गज को अधमरी हालत में स्ट्रेचर पर ले जाया गया


2) विराट कोहली

जैसा की हमने आपको बताया खली सिर्फ तीन क्रिकेटर्स को फॉलो करते हैं और इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली खली को फॉलो नहीं करते हैं। विराट कोहली का क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। भारत के लिए अभी भी वो जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।


3) हरभजन सिंह

हरभजन सिंह अब क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इस समय कमेंटेटर की भूमिका वो निभा रहे हैं। हरभजन सिंह को भी खली इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हरभजन सिंह ने एक स्पिनर के तौर पर भारतीय क्रिकेट में बहुत योगदान दिया। 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी वो रहे थे।

ये भी पढ़ें- 5 महिला क्रिकेटर्स को देखकर दिल संभालना होगा मुश्किल, इनमें से एक है Virat Kohli की दीवानी

Published on:
14 May 2022 03:53 pm