4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पुरूषों के साथ क्रिकेट खेलकर इस महिला खिलाड़ी ने रचा था इतिहास, देखकर पूरी दुनिया रह गई दंग

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ने कुछ साल पहले क्रिकेट में इतिहास रचा था। पुरूषों के साथ क्रिकेट खेलने वाली वो पहिला महिला बनीं थीं। जानिए उनके खास रिकॉर्ड्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 14 May 2022, 1:23 PM IST

English cricketer sarah taylor makes cricket history in australia

सारा टेलर ने रचा था इतिहास

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने साल 2015 में एक अलग इतिहास रचा था। सारा ने साल 2015 में दो दिवसीय ए ग्रेड मैच खेला था और वो ऐसा करने वाली वह वर्ल्ड की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई थीं। पुरूषों के साथ खेलने जब वो स्टेडियम में उतरी थी तब पूरी दुनिया चौंक गई। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था क्योंकि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था।


सारा टेलर ने दिया था खास बयान

आपको बता दें सारा टेलर ऑस्ट्रेलिया में हुए इस ए ग्रेट मुकाबले में पोर्ट ऐडलेड के खिलाफ नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट की तरफ से मैदान में उतरीं थी। दरअसल इस लीग की शुरूआत साल 1897 में हुई थी। इस लीग में पहली बार किसी महिला खिलाड़ी को खेलने का मौका मिला था। सारा का प्रदर्शन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा और वो शून्य पर आउट हो गई थी। विकेट के पीछे जरूर उन्होंने दो शानदार कैच लपके थे।

इस उपलब्धि को पाने के बाद सारा ने इंटरव्यू में कहा था कि, मुझे नहीं पता की ऑस्ट्रेलिया में इस लेवल पर खेलनी वाली मैं पहली महिला क्रिकेटर हूं लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि ऐसा करने वाली अंतिम महिला खिलाड़ी नहीं रहूंगी। मैं हमेशा लडक़ों के साथ ही क्रिकेट खेलकर बड़ी हुई हूं। मेरे पास लडक़ों के साथ खेलने का अच्छा अनुभव भी है।

ये भी पढ़ेंं- WWE SmackDown Results: Roman Reigns हुए धराशाई, दिग्गज को अधमरी हालत में स्ट्रेचर पर ले जाया गया


क्रिकेट में सारा का शानदार रिकॉर्ड

सारा टेलर का क्रिकेटिंग करियर भी शानदार रहा हैं। उन्होंने 10 मैच खेले हैं और 300 रन बनाए हैं। वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 110 वनडे उन्होंने खेले और 4056 रन बनाए। सारा ने 7 सेंचुरी और 20 अर्धशतक भी जड़े हैं। 90 टी-20 में सारा ने 2177 रन बनाए हैं। 16 अर्धशतक उन्होंने टी-20 में जड़े हैं। सारा ने साल 2006 में डेब्यू किया था और साल 2019 में उन्होंने अंतिम बार मुकाबला खेला था।

ये भी पढ़ें- 5 महिला क्रिकेटर्स को देखकर दिल संभालना होगा मुश्किल, इनमें से एक है Virat Kohli की दीवानी