क्रिकेट

विराट कोहली की 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी, दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

Virat Kohli Returns to Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होने जा रही है। कोहली ने 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ दिल्‍ली के लिए खेलने की पुष्टि कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2025, 8:15 AM IST
Virat Kohli test retirement
Virat Kohli

Virat Kohli Returns to Ranji Trophy After 13 Year: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने जा रहे हैं। कोहली दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ मैच खेलेंगे। उन्‍होंने 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जाने वाले मैच में खेलने की पुष्टि की है। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि की है। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने कहा है कि खुद कोहली ने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ टीम प्रबंधन को रेलवे के खिलाफ मैच में उपलब्ध रहने की बात कही है। ध्यान रहे कि कोहली गर्दन में चोट के चलते दिल्‍ली और सौराष्ट्र के बीच 23 जनवरी को होने वाला मुकाबला नहीं खेलेंगे। हालांकि इस मैच में ऋषभ पंत का सामना रवींद्र जडेजा से होगा।

बीसीसीआई की सख्‍ती के बाद लिया फैसला!

दरअसल, कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने 10-सूत्रीय दिशा-निर्देश नीति जारी की थी, जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि घरेलू क्रिकेट खेलना सभी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में चयन और केंद्रीय अनुबंधों के लिए पात्र बने रहने के लिए अनिवार्य है। नहीं खेलने के लिए बीसीसीआई को चोट का कोई मेडिकल प्रमाण देना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी वजह से कोहली ने बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ को अपनी चोट के बारे में जानकारी दी कि वह 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। दिल्ली का अगला और आखिरी लीग मैच 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ है, जिसमें कोहली भी खेलेंगे।

विराट कोहली ने 2012 में खेला था आखिरी रणजी मैच 

बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से घरेलू रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्‍होंने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। डीडीसीए ने हाल ही में कोहली का नाम दिल्‍ली की प्रारंभिक 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। विराट के साथ ऋषभ पंत भी दिल्‍ली की टीम में शामिल हैं।

रोहित-यशस्‍वी जम्‍मू-कश्‍मीर के खिलाफ उतरेंगे

बता दें कि रोहित शर्मा को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करेंगे और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे। रणजी ट्रॉफी का अंतिम दौर (30 जनवरी से 2 फरवरी तक) भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले समाप्त होगा, जो 6 फरवरी से शुरू होगी। इसलिए कोहली या राहुल में से किसी एक के इस सीजन में लाल गेंद वाली क्रिकेट खेलने की संभावना कम ही लग रही थी।

रणजी ट्रॉफी में दिल्‍ली के मुकाबले

23 जनवरी से - बनाम सौराष्‍ट (राजकोट में)

30 जनवरी से - बनाम रेलवे (दिल्‍ली में)

Updated on:
21 Jan 2025, 8:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All