IND vs WI: बुधवार को बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इस पर भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने सवाल खड़े किए हैं।

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। बुधवार को बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देने के पीछे क्या वजह है अभी तक यह कारण सामने नहीं आया है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इन तीनों खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में शामिल ना करने को लेकर सवाल उठाया है
ट्विटर पर दी ये प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि बुधवार को बीसीसीआई की चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई है तो रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। वही दीपक हूडा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे नए खिलाड़ियों को वनडे टीम में मौका दिया गया है। इसी पर इरफान पठान ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है और कहा है कि रेस्ट देने से कोई भी फॉर्म में नहीं आता है।
यह भी पढ़ें - Ind vs Eng: तीन खिलाड़ी जो इंग्लैंड को टी20 सीरीज हराने में भारत की मदद करेंगे
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम
India ODI Squad Against Westindies 2022: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़. शुभमन गिल, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।