क्रिकेट

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को पछाड़ा

विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब कुल 41 कैच हो गए हैं।
less than 1 minute read
Virat Kohli catch
Virat Kohli catch

ऑकलैंड : रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की बढ़त बना लिया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान (Virat Kohli) बल्लेबाजी में हालांकि कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन बेहतरीन क्षेत्ररक्षण कर जीत में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने दोनों कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो का शानदार कैच पकड़कर उन्हें पैवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उन्होंने एक आसान कैच छोड़ा भी, लेकिन इन दो कैचों की बदौलत उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। इस मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ा।

सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

इन दोनों कैचों की बदौलत विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके साथ विराट के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कुल 41 कैच हो गए हैं। इस मैच से पहले वह 39 कैच लेकर रोहित शर्मा के साथ बराबरी पर थे। हालांकि शीर्ष भारतीय कैचर बनने के लिए उन्हें दो कैच और पकड़ने होंगे। अभी भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले सुरेश रैना हैं। उन्होंने कुल 42 कैच पकड़े हैं।

Updated on:
26 Jan 2020 04:34 pm
Published on:
26 Jan 2020 04:33 pm