8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीवी कप्तान केन विलियमसन का धमाकेदार अर्धशतक, महेंद्र सिंह धौनी को किया पीछे

कीवी कप्तान Kane Williamson ने करीब 200 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 24 Jan 2020, 3:07 PM IST

kane williamson

kane williamson

ऑकलैंड : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने धमाकेदार पारी खेली। करीब 200 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 26 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक और बड़ा कारनामा किया। बतौर कप्तान टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

आईपीएल-2020 में गेंदबाजी में हाथ आजमाएंगे स्टीव स्मिथ, विश्व कप की तैयारी के मद्देनजर करेंगे ऐसा

महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा

इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन बतौर कप्तान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर थे। वह दूसरे स्थान पर काबिज पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से 29 रन पीछे थे। धोनी के नाम जहां टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 1112 रन हैं, वहीं इस पारी से पहले विलियमसन 1083 रन के साथ तीसरे स्थान पर थे। इस पारी में जैसे ही उन्होंने 30 रन बनाए वह धोनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए।

न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में भी जगह नहीं बना पाएंगे हार्दिक, बीसीसीआई ने कहा फिट नहीं

अब प्लेसिस पर नजर

विलियमसन ने इस पारी में 51 रन बनाए और इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान उनके 1134 रन हो गए। अब वह सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस से पीछे हैं। प्लेसिस ने बतौर कप्तान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1273 रन बनाए हैं। अब वह प्लेसिस से मात्र 139 रन पीछे हैं और भारतीय दौरे के दौरान वह चार और पारियां खेल सकते हैं। ऐसे में यह उम्मीद है कि वह इसी सीरीज में प्लेसिस को पछाड़कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल सकते हैं।