स्टीव स्मिथ इस बार आईपीएल में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से सही मंच होगा। वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कुछ नई चीजें करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने नियमित ट्रेनिंग कार्यक्रम से ज्यादा छेड़छाड़ करना पसंद नहीं करते, लेकिन इस आईपीएल में वह अपनी लेग स्पिन को जरूर परख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा कुछ अलग नहीं करना चाहते। वह नहीं जानते कि क्या करेंगे, शायद गेंदबाजी में कुछ करूं। हालांकि वह इसमें यह भी जोड़ते हैं कि शायद उनकी गेंदबाजी फिर उनकी बल्लेबाजी के अभ्यास में से ही समय लेगी। यह मुश्किल है, लेकिन इंतजार कीजिए देखते हैं।