इतना ही नहीं अगर बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर सीमित ओवरों में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा विराजमान हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: दक्षिण अफ्रीका के फॉफ डु प्लेसिस और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने कब्जा जमा रखा है।