क्रिकेट

RCB के फैंस ने पार की हदें, ट्रेविस हेड की पत्नी को बनाया निशाना, भद्दे कमेंट करने के साथ भेजे शर्मनाक मैसेज

Virat Kohli Denied Handshake With Travis Head: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में विराट कोहली ने मैच के बाद ट्रेविस हेड के साथ हैंडशेकर करने से मना कर दिया था।
2 min read
May 25, 2026
Virat Kohli Travis Head Dispute
विराट कोहली और ट्रेविस हेड के साथ उनकी पत्नी जेसिका (फोटो- IANS)

Virat Kohli Travis Head Controversy: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर शुरू हुआ विवाद अब परिवार तक पहुंच गया है। ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका ने बताया है कि कैसे भारतीय दिग्गज खिलाड़ी के साथ मैदान का मामला उनके तक पहुंच गया है और RCB फैंस उन्हें निशाना बना रहे हैं। 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में एसआरएच ने शानदार जीत हासिल की थी।

विराट ने नहीं किया था हैंडशेक

मैच के बाद विराट कोहली ट्रेविस हेड को गुस्से में कुछ कहते हुए दिखे थे और फिर मैच खत्म होने के बाद जब एक दूसरे खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे, तब विराट कोहली ने ट्रेविड हेड को इग्नोर कर दिया था और आगे बढ़ गए थे। ये मामला सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। आरसीबी फैंस जहां कोहली की इस हरकत को डिफेंड करते नजर आए और ट्रेविड हेड को बुरा भला कहा, तो दूसरी ओर कई यूजर्स ने कोहली की गलती बताई और ये तक कहा कि यही वजह है कि वह सचिन तेंदुलकर की बराबरी नहीं कर पाते।

ये मामला और बढ़ता नजर आ रहा है, क्येंकि ट्रेविस हेड की पत्नी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और अपमानजनक मैसेजेस भेजे जाने की बात कही है। यूजर्स से खिलाड़ियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने कहा कि उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके दोस्तों और परिवार वालों को भी अपमानजनक मैसेज भेजे गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद ऐसा ही हुआ था, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। फाइनल में ट्रेविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी। जेसिका ने कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा वर्ल्ड कप के बाद हुआ था। सुबह उठते ही सोशल मीडिया पर ढेरों अपमानजनक संदेश दिखाई दिए। हम ठीक हैं, लेकिन लोग हमारे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं।