क्रिकेट

Virat Kohli Dance Video: जीत के बाद जश्न में डूबे RCB प्लेयर्स, विराट कोहली ने अपने डांस मूव से सबको किया हैरान

RCB Wins 2nd IPL Title: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत के बाद विराट कोहली ने ऐसा डांस किया है उसे देख उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैरान नजरों से देखती रह गईं।
2 min read
Jun 01, 2026
RCB team Dance Video
RCB प्लेयर्स के साथ डांस करते हुए विराट कोहली (फोटो- IANS)

IPL 2026 Final RCB vs GT: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया और आईपीएल के इतिहास में खिताब डिफेंड करने वाली CSK और MI के बाद तीसरी टीम बन गई। इस उपलब्धि के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मना।

विराट ने किया जमकर डांस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ढोल की धुन पर जमकर नाचते हुए दिखाई दिए। इस दौरान क्रुणाल के हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी भी मौजूद रही। एक अन्य वीडियो में कप्तान रजत पाटीदार, रसिल सलाम, जितेश शर्मा समेत आरसीबी के बाकी खिलाड़ी भी ढोल पर खूब नाचते हुए नजर आए।

आरसीबी के जश्न में बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। वीडियो में अनुष्का कोहली संग नाचती हुई दिखाई दीं। वहीं, विराट रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते हुए नजर आए। खिताबी मुकाबले में विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।

गुजरात को घर में घुसकर हराया

फाइनल मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते आरसीबी गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही। जीटी की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, सुंदर को छोड़कर गुजरात टाइटंस के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले।

आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। पिछले सीजन RCB ने पंजाब किंग्स को खिताबी मुकाबले में हराकर पहली बार ट्रॉफी हराई थी।

Updated on:
01 Jun 2026 11:22 am
Published on:
01 Jun 2026 11:22 am