क्रिकेट

Virat Kohli ने भी अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया! इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी BCCI की टेंशन  

Virat Kohli wants to Retire from Test cricket: विराट कोहली भी टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेना चाहते हैं। कोहली ने खुद इस बारे में बीसीसीआई को सूचित किया है, जिसके बाद से बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।
2 min read
May 10, 2025
Virat Kohli

Virat Kohli wants to Retire from Test cricket: विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से बीसीसीआई भी हैरान है। हालांकि बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने कोहली से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। कोहली ने ये फैसला रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के कुछ दिन बाद ही लिया है। जबकि भारत के चयनकर्ता अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक करने वाले हैं। अगर कोहली अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो इंग्‍लैंड दौरे पर भारत का मध्‍यक्रम अनुभवहीन होगा।

बीसीसीआई को अनुरोध के जवाब का इंतजार

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विराट कोहली ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का मन बना लिया है और इस बारे में बोर्ड को सूचित कर दिया है। बीसीसीआई ने उनसे आग्रह किया है कि वह इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनजर पुनर्विचार करें। हालांकि उन्होंने अभी तक इस अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है।

बीजीटी के बाद से ही संन्‍यास की सोच रहे थे कोहली 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोहली इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही अपने टेस्ट भविष्य पर विचार कर रहे हैं, जब वह पहले टेस्ट में शतक बनाने के बाद खराब फॉर्म में थे। अगर कोहली अपना विचार नहीं बदलते हैं तो भारत के पास काफी हद तक अनुभवहीन मध्यक्रम होगा, जिसमें केएल राहुल, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर होंगे और बाद में ऋषभ पंत निचले क्रम में होंगे।

दो अनुभवी खिलाड़ी के बगैर इंग्‍लैंड दौरा!

कोहली के संन्‍यास के बाद टीम दो अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के बगैर ही इंग्‍लैंड के दौरे पर जाना होगा। जिन्होंने अब तक लगभग 11 वर्षों तक टेस्ट टीम का नेतृत्व किया है। कोहली दिसंबर 2014 में भारत के टेस्ट कप्तान बने और उसके बाद रोहित फरवरी 2022 में कप्तान बने। इस सप्ताह की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चयनकर्ता नए टेस्ट चक्र के लिए एक युवा खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त करना चाहते हैं, जिसके बाद रोहित ने संन्यास की घोषणा की।

विराट कोहली का टेस्‍ट करियर

बता दें कि 36 वर्षीय विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं और 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। पिछले पांच सालों में उनका औसत गिरता गया और 37 मैचों में तीन शतकों के साथ 1,990 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से रन बनाए। दौरे पर अपने आठ आउट में से सात मौकों पर कोहली ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए।

Updated on:
10 May 2025 09:25 am
Published on:
10 May 2025 08:27 am
Also Read
View All
Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी