New Test Captain of India: रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सवाल यह है कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की बागडोर किसके हाथ में होगी। एक रिपोर्ट के तहत, बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान बनने की होड़ में सबसे आगे हैं। दरअसल, भारतीय टीम को 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे से पहले बीसीसीआई और चयन समिति को नए कप्तान का चयन करना है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ये जिम्मेदारी किसको दी जाए?