क्रिकेट

ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद को आगे आए सहवाग, शुरू किया फ्री ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक

हाल ही उन्होंने दिल्ली में कोरोना पीड़ितों के लिए घर के बने की खाने की व्यवस्था की थी। अब वे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के लोगों के लिए अपनी तरफ से मदद की कोशिश कर रहेे हैं।

2 min read
virender_sehwag.png

देश इस समय कोरोना के संकट से जूझ रहा है। देश पर आए इस भयानक संकट के समय कई लोग मदद कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी अपनी तरफ से लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि लोग ऑक्सीजन की कमी और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग भी संकट के इस समय में लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने दिल्ली में कोरोना पीड़ितों के लिए घर के बने की खाने की व्यवस्था की थी। अब वे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के लोगों के लिए अपनी तरफ से मदद की कोशिश कर रहेे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरुआत
दरअसल, वीरेन्द्र सहवाग ने दिल्ली में एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरुआत की है। इसके जरिए ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कांसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सहवाग ने एक फोन नंबर भी जारी किया है। इस फोन नंबर पर संपर्क कर जरूरतमंद यार कोरोना पीड़ित व्यक्ति के परिजन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर हासिल कर सकते हैं। यह एक व्हाट्सएप नंबर है। पीड़ित व्यक्ति के परिजन व्हाट्सऐप नंबर 9024333222 पर संदेश भेजकर मदद ले सकते हैं।

वीडियो किया शेयर
वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने इस अभियान की जानकारी दी। सहवाग ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक करीबी दोस्त को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत थी। काफी कोशिशों के बाद भी दो-तीन घंटे तक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की व्यवस्था नहीं हो पाई। सहवाग ने बताया कि कई लोग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे हैं और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दो से तीन लाख में बेचे, जिनकी कीमत 50 से 60 हजार के बीच में थी।

ऑक्सीजन की कमी से न जाए किसी की जान
वीडियो में सहवाग ने कहा कि एक गरीब आदमी पूरी जिंदगी पैसे जोड़ता और कईयों की इस कोरोना की वजह से जान चली गई। सहवाग का कहना है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए। इसी वजह से उन्होंने मुफ्त ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक बनाया है। साथ ही सहवाग ने लोगों से अपील की है कि जिस जरूरतमंद व्यक्ति की जरूरत खत्म हो जाए तो वो उसे वापस कर दें, जिससे कि अन्य किसी की मदद की जा सके।

Published on:
19 May 2021 06:26 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो