क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi से पंगा लेना श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पड़ा भारी, बोर्ड ने ठोका जुर्माना, रिपोर्ट

Vishen Halambage fined: श्रीलंका खिलाड़ी विशेन हलंबगे पर मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर हुई बहस के बाद जुर्माना ठोका है। हालांकि वैभव पर जुर्माना लगा या नहीं अभी यह साफ नहीं है।
2 min read
Jun 16, 2026
Graeme Swann on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Vishen Halambage fined by SLC: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने सोमवार को दांबुला में ट्राई-सीरीज के भारत बनाम श्रीलंका मैच में अनुशासन तोड़ने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्‍त रुख अपनाया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने इसमें शामिल खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इनमें विशेन हलंबगे को सजा पाने वाले मुख्य खिलाड़ी हैं। दिलचस्प बात ये है कि निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया, जो हलंबगे-वैभव सूर्यवंशी विवाद में शांति बनाने का प्रयास कर रहे थे।

'विकेटकीपर पर जुर्माना एक अलग जुर्म'

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका ए के विकेटकीपर पर जुर्माना एक अलग जुर्म के लिए है। सीधे तौर पर झगड़े से जुड़ा नहीं था, यह एक ऐसी घटना है, जिसने खराब नेचर की वजह से अंतरराष्‍ट्रीय लेवल पर सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि, डिकवेला के उल्लंघन का सही नेचर साफ नहीं है। वहीं, अभी यह भी साफ नहीं है कि हलंबगे पर कितना जुर्माना लगाया गया है।

बीसीसीआई के जवाब का इंतजार

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वैभव सूर्यवंशी को भी कोई सजा मिली है या नहीं, ये भी साफ नही है। क्‍योंकि भारतीय खिलाड़ी मैच के खत्म होने के बाद हलंबगे के साथ धक्‍का-मुक्‍की करते देखे गए थे, जिसे श्रीलंका ए ने काफी कम रोशनी में जीता था। इंडिया ए टीम मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज का खबर छपने तक कोई जवाब नहीं मिला था। पता चला है कि इस तरह की कोई फॉर्मल सुनवाई नहीं हुई है और जयप्रगाश ने मैदानी अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर सुनाई है।

बहुतुले का कहना है कि सूर्यवंशी अनुभव से सीखेंगे

भारतीय सीनियर टीम मैनेजमेंट ने सूर्यवंशी से जुड़ी घटना पर मंगलवार शाम को अपनी राय भी दी। टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने लखनऊ कहा में कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बुरी घटना थी। लेकिन, हमें नहीं पता कि उन्हें कैसे उकसाया गया। क्योंकि जहां तक मैं वैभव को जानता हूं, वह बहुत शांत लड़का है।

मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच होंगे जो उसे समझाएंगे। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि उन्हें कैसे व्यवहार करना है। वैभव सीख जाएगा। वह एक छोटा बच्चा है और आगे चलकर उसे कुछ समझ होगी। मुझे यकीन है कि वह इसे नहीं दोहराएगा।

Also Read
View All
मैच शुरू होते ही जापानी खिलाड़ी ने बना दिया रिकॉर्ड, टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर

IND-W vs SL-W, Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

INDW vs SLW: स्मृति मंधाना ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, वूमेंस टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली बल्लेबाज

INDW vs SLW: गोल्ड मेडल मैच में शेफाली वर्मा का आया तूफान, टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली बन गईं पहली खिलाड़ी

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल शुरू, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला