क्रिकेट

फंड जुटाने के लिए विश्व एकादश के साथ मैच खेलेगा वेस्टइंडीज

पिछले साल सिंतबर में हरिकेन इरमा नामक तूफान से पीड़ित लोगों की मदद के लिए फंड एकत्रित करने के लिए वेस्टइंडीज विश्व एकादश से खेलेगा मैच।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 1:25 PM IST
W indies to play against world11 to raise fund for hurricane victims

नई दिल्ली। पिछले साल सिंतबर में हरिकेन इरमा नामक तूफान से पीड़ित लोगों की मदद के लिए फंड एकत्रित करने के लिए वेस्टइंडीज इसी साल 31 मई को विश्व एकादश के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेलेगा। इस मैच के एकत्रित पैसे को तूफान में बबार्द हुए इलाकों को दोबारा बसाने में भेजा जाएगा। साथ ही डोमिनिका और एंगुइला में क्रिकेट मैदानों को दोबारा स्थापित करने के लिए भी उपयोग में लिया जाएगा।

सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स पर किया जाएगा
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और इस मैच को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा भी प्राप्त होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चेयरमैन कोलिन ग्रेवस ने कहा, "दो सप्ताह में पांच तरह के हरिकेन आना काफी दुखदाई बात है और इससे हुए नुकसान के बाद हर कोई हैरानी में था।"

हरिकेन इरमा और मारिया ने पूर्व कैरिबिया को काफी नुकसान पहुंचाया
उन्होंने कहा, "ईसीबी और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के अच्छे संबंध हैं। हम उनका और देश के लोगों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।" सीडब्ल्यूआई अध्यक्ष डेविड कैमरून ने कहा, "हरिकेन इरमा और मारिया ने पूर्व कैरिबिया को काफी नुकसान पहुंचाया है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम इस क्षेत्र को दोबारा कैसे बसा सकते हैं।"

Updated on:
15 Feb 2018, 1:25 PM IST
Published on: