27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान ने बांधे सचिन, युवराज की तारीफों के पुल
Play video

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान ने बांधे सचिन, युवराज की तारीफों के पुल

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एल्विन कालीचरण ने बढ़ाई स्टेडियम की शान

Google source verification

पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्ट्री के क्रिकेट मैदान की शान दुनिया के जाने माने क्रिकेटर और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान एल्विन कालीचरण ने बढ़ाई। एल्विन कालीचरण बुधवार को यहां स्वर्गीय इन्द्रजीत सिंह मैमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। हालांकि फाइनल मैच में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का भी संभावित कार्यक्रम था, लेकिन वो नहीं आ सके। मैच के बाद ए कालीचरन ने स्टेडियम में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन और युवराज सिंह की तारीफों के पुल बांधे।


वर्तमान में वेस्टइंडीज टीम कमजोर
प्रेसवार्ता के दौरान ए कालीचरण ने स्वीकार किया कि वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम वर्तमान में कमजोर है। संसाधनों की कमी के चलते वहां के खिलाड़ियों को मैच फीस कम मिलती है। टीम में तेज गेंदबाजों का भी अभाव है। अपने पीलीभीत आने की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश व बिहार के थे। इसलिए उनका भारत से उनका विशेष लगाव है। उनको स्वर्गीय इन्द्रजीत सिंह के पुत्र माइकल विर्क ने इस प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया और उन्हें यहां आने का मौका मिला।


क्रिकेट करियर पर एक नजर
एल्विन कालीचरण ने बताया कि उन्होंने 1977 से 1981 तक क्रिकेट खेला। 1973 के विजडन प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड क्रिकेट रहे। 1977 से 1978 में वो वेस्टइंडीज के कप्तान रहे है। 66 टेस्टों में 44.43 औसत से 4399 रन बनाये। उन्होंने 12 शतक तथा 21 अर्द्धशतक बनाये हैं। जबकि 33 एकदिवसीय मैचों में 34.41 के औसत से 826 रन बनाये। प्रथम श्रेणी के 565 मैचों में 32650 रन 43.64 की औसत से बनाए। इसमें 87 शतक 160 अर्द्धशतक 84 विकेट लिए। वे विश्वकप जीतने वाली वेस्ट इंडीज टीम के सदस्य रहे। उनका भारत के खिलाफ 187 रन सर्वाधिक है।