क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टेंशन, बदलनी पड़ेगी भारतीय टीम!

T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय खेमे से बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टार स्पिनर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो कि वर्ल्‍ड कप से पहले का आखिरी टी20 असाइनमेंट था। ऐसे में उनके वर्ल्‍ड खेलने पर भी सस्‍पेंस बढ़ गया है। अगर वह मैच फिट नहीं हुए तो भारत के स्क्वाड में बदलाव हो सकता है।

2 min read
Jan 15, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो सोर्स: IANS)

T20 World Cup 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। वनडे सीरीज के बाकी मैचों से बाहर होने के कुछ ही दिनों बाद ही वाशिंगटन सुंदर को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया का ये आखिरी टी20 इंटरनेशनल असाइनमेंट है। यह सीरीज मेगा होम वर्ल्ड कप के लिए एक ड्रेस रिहर्सल थी। लेकिन, सुंदर इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वाशिंगटन की चोट ने उनके 7 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर भी सस्पेंस बढ़ा दिया है, अगर वह मैच फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया को मजबूरी स्क्वाड में बदलाव करना होगा।

ये भी पढ़ें

मैं सुन्न हो गया था… टी20 वर्ल्ड कप में चयन न होने के बाद जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

कुछ हफ्ते आराम करने की सलाह

दरअसल, 26 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था। वह सिर्फ पांच ओवर ही फेंक पाए और फिर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि वह बाद में बल्लेबाजी करने आए और केएल राहुल के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन नुकसान पहले ही हो चुका था। स्कैन के बाद पता चला कि उन्हें कुछ हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट को अब उन्‍हें टी20 सीरीज से भी बाहर करना पड़ा है।

रिकवरी के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस जाएंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले वनडे के अगले दिन कहा था कि वाशिंगटन सुंदर ने वडोदरा के न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली के क्षेत्र में तेज दर्द की शिकायत की। मेडिकल स्टाफ ने उन्‍हें कुछ हफ़्ते आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि सुंदर अब अगले हफ़्ते बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस जाएंगे, ताकि अपनी रिकवरी शुरू कर सकें।

क्या यह भारत को नुकसान पहुंचा सकती है सुंदर की चोट?

वाशिंगटन सुंदर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चौथे स्पिन गेंदबाजी विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था। उन्हें हर मैच में शुरुआत नहीं करनी थी, लेकिन भारतीय मैनेजमेंट के पास उनके रूप में एक बहुआयामी खिलाड़ी का बैकअप था। वे नहीं चाहेंगे कि सुंदर आईसीसी के मेगा इवेंट को मिस करे, क्योंकि तमिलनाडु का यह क्रिकेटर कई भूमिकाओं में फिट बैठता है।

पहले भी चोट के चलते रहे हैं बाहर

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के बाद उनसे उम्मीद थी कि वह नई गेंद से गेंदबाजी, बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ मैचअप और बल्ले से बढ़ते आत्मविश्वास के साथ घरेलू पिचों पर अहम भूमिका निभाएंगे। लेकिन, इतिहास खुद को दोहराता नजर आ रहा है। चोटों के कारण उन्हें 2021 और 2022 एडिशन के लिए भी नहीं चुना गया था।

शुरू में यह माना जा रहा था कि वह टी20 सीरीज के आखिर में वापसी कर सकते हैं। लेकिन, वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोट के और बिगड़ने के खतरे की वजह से यह मुमकिन नहीं है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या रिकवर कर पाते हैं या फिर उनकी जगह किसी और को स्‍क्‍वॉड में शामिल किया जाएगा।

टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए चयनित भारतीय स्‍क्‍वॉड

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश क्रिकेट में मचा घमासान, खिलाड़ियों का BCB निदेशक को अल्टीमेटम, बोले- इस्तीफा नहीं दिया तो सभी फॉर्मेट का करेंगे बहिष्कार

Also Read
View All

अगली खबर