क्रिकेट

लॉर्ड्स ODI से पहले भारत को बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच से बाहर

Washington Sundar ruled out: भारतीय टीम को इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के चलते 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले मैच से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Jul 17, 2026
Eng vs Ind ODI Series
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Washington Sundar ruled out due to Injury: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी निर्णायक मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्‍हें गुरुवार को कार्डिफ में दूसरे वनडे के दौरान पैर में चोट लगी थी।

हैमस्ट्रिंग की चोट काफी गंभीर

बता दें कि कार्डिफ में भारत की हार में सुंदर ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। ब्रेक के दौरान टीम फिजियो ने उनकी जांघ पर पट्टी बांधी। आउट होने से पहले उनके चेहरे पर तकलीफ साफ दिख रही थी। भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि उन्‍हें अपना पहला रन दौड़ने के दौरान ही चोट लगी थी। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट काफी गंभीर है।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर अब इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत के लिए तीसरा वनडे मैच नहीं खेले पाएंगे। उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। ज्ञात हो कि सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विनिंग रन के रूप में छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनके होने से टीम को बल्‍लेबाजी में गहराई मिल रही थी, लेकिन अब इस दौरे पर टीम में उनके जैसा कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पंड्या चोटिल हैं।

केएल राहुल की होगी वापसी!

केएल राहुल बीमार होने के चलते भारत के लिए कार्डिफ में दूसरा वनडे नहीं खेल सके थे। उनकी जगह ईशान किशन को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। भारतीय टीम अगर सुंदर के ओवरों के बिना आराम से खेलती है, तो लॉर्ड्स में राहुल और किशन दोनों को खिला सकती है, लेकिन ऐसे में पांच गेंदबाजों के साथ उतरना भारी पड़ सकता है। हाल ही में अश्विन ने कुलदीप यादव को मौका देने की मांग की थी, क्‍योंकि उनका रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में काफी अच्‍छा है और वह टीम के वनडे वर्ल्‍ड कप प्‍लान का भी हिस्‍सा हैं।

Also Read
View All
AUS vs SA ODI Series: वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में बड़ा बदलाव, मार्नस लाबुशेन ड्रॉप, ट्रेविस हेड- मिचेल मार्श की वापसी

वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक नहीं, मिल सकते हैं तीन मौके, शतक जड़ते ही बदलेंगे इतिहास

पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, सलमान आगा समेत 3 सीनियर खिलाड़ियों को इंग्‍लैंड दौरे से किया रिलीज

भारत के साथ सीरीज खेलने के लिए नई विंडो की तलाश में बांग्लादेश, तमीम इक़बाल ने BCCI से की बात

‘टीम में बनाए रखने लायक नहीं’, इस स्टार बल्लेबाज के फॉर्म पर रिकी पोंटिंग ने उठाए सवाल, दी ड्रॉप करने की सलाह