क्रिकेट

जेमिमा रॉड्रिग्स ऑस्ट्रेलिया में छक्के-चौके लगाने के लिए तैयार, WBBL 11 में खेलने वाली भारत की इकलौती खिलाड़ी

वूमेंस वर्ल्डकप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रन की पारी खेलने वाली जेमिमा रॉड्रिग्स अब ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर टी20 लीग में अपने बल्ले से जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

2 min read
Nov 08, 2025
जेमिमा रॉड्रिग्स: x/BCCIWomen)

वूमेंस इंडियन क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स आईसीसी वूमेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब रविवार से शुरु हो रहे वूमेंस बिग बैश लीग (Women's Big Bash League 2025-26) में ब्रिसबेन हीट्स (Brisbane Heats) के लिए खेलती नजर आएंगी। हाल में खत्म हुए वूमेंस वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में जेमिमा ने यादगार पारी खेली थी और 127 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर करने में मदद की थी।

महिलाओं का फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का 11वां सीजन रविवार से शुरु हो रहा है। जेमिमा रोड्रिग्स इस बार WBBL में खेलने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी होंगी। उन्हें WBBL ड्राफ्ट में ब्रिसबेन हीट ने बरकरार रखा है। रोड्रिग्स इससे पहले मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के लिए भी खेल चुकी हैं। ब्रिसबेन हीट्स अपने सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह सीजन का पहला मैच होगा।

ये भी पढ़ें

एक क्रिकेटर श्रीनिवासन से कैसे बना वाशिंगटन सुंदर? इसके पीछे की कहानी है बेहद दिलचस्प

नहीं खेलेंगी ये स्टार खिलाड़ी

वूमेंस वर्ल्डकप 2025 में 22 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले दीप्ति शर्मा इस बार के डब्ल्यूबीबीएल सीजन में हिस्सा नहीं लेंगी। वह पिछले सीजन में मेलबर्न स्टार्स टीम का हिस्सा थीं। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पिछले सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व किया था, इस बार के ड्राफ्ट के लिए उन्होंने अपना नाम नहीं दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों ने वूमेंस वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन किया और अब WPL में जलवा बिखरती हुई नजर आएंगी।

डब्ल्यूबीबीएल 11 में एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्रिसबेन हीट, मेलबर्न स्टार्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन्स सहित कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। एक टीम लीग स्टेज में सभी टीमों से कम से कम एक बार भिड़ेगी और कुल 10 मैच खेलेगी। लीग स्टेज के सभी मैच खेले जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप की 4 टीमें प्लेऑफ्स में पहुंचेंगी। पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंचेगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। नॉकआउट की विजेता टीम लीग स्टेज की दूसरे स्थान वाली टीम से 'चैलेंजर' मुकाबले में खेलेगी, जिसके विजेता को फाइनल में जगह मिलेगी। 13 दिसंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर