क्रिकेट

WCL 2025: पाकिस्तान के साथ मुकाबला रद्द, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किससे भिड़ेगी इंडिया

WCL 2025 Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया का पहला मुकाबला रद्द कर दिया गया, जो पाकिस्तान के साथ होने वाला था और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए हैं। अब टीम इंडिया किससे खेलेगी?
2 min read
Jul 20, 2025
India CH vs South Africa CH Live Streaming Details (Photo Credit- WCL Website)
India CH vs South Africa CH Live Streaming Details (Photo Credit- WCL Website)

WCL 2025, India Champions Next Match: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक विवाद की वजह से रविवार को खेले जाने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिए गए। पाकिस्तान 3 अंक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है तो डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया चैंपियंस चौथे स्थान पर है।

इंडिया चैंपियंस को लीग स्टेज में कुल 5 मैच खेलने थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द किए जाने के बाद अब उनके पास सिर्फ 4 मैच ही बचे हैं। इंडिया चैंपियंस का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा, जिसकी कमान एबी डिविलियर्स के हाथों में है। डिविलियर्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस को मात दी थी और इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। यह मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

कहां देखें IND CH vs SA CH लाइव मैच

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पांचवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस का सामना इंडिया चैंपियंस से होगा। इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है। मैच के लिए 30 मिनट पहले यानी 4.30 बजे टॉस होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर नहीं बल्कि फैनकोड पर उपलब्ध होगा।

इंडिया चैंपियंस की टीम

शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम

एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), जेजे स्मट्स, सारेल एर्वी, क्रिस मॉरिस, जेपी डुमिनी, वेन पार्नेल, हार्डस विलोवेन, डुआन ओलिवियर, एरोन फांगिसो, रिचर्ड लेवी, जैक्स रूडोल्फ, हेनरी डेविड्स, इमरान ताहिर, एल्बी मोर्कल और डेन विलास।

Published on:
20 Jul 2025 04:27 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा