ICC Men's T20 World Cup 2024: दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में 6 ऑलराउंडर्स और 3 विकेटकीपर्स के साथ सिर्फ 2 विशेषज्ञ बल्लेबाज शामिल हैं।
WI Squad For T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान धाकड़ ऑलाउंडर रोवमैन पॉवेल को दी हैं तो सिर्फ दो विशेषज्ञ बल्लेबाजों को चुनकर सबको हैरान कर दिया। टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर ब्रैंडन किंग और शिमरन हेटमायर को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस टीम में 6 ऑलराउंडर्स और 4 गेंदबाज भी शामिल हैं। टीम में तीन विकेटकीपर्स को जगह दी गई है।
दो बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे बड़ा खिताब जीतने वाली वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। 2 जून को गुयाना में पीएनजी के खिलाफ वेस्टइंडीज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वेस्टइंडीज ने साल 2012 में पहला खिताब जीता था और 2016 में उसे दोहराया। इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही हैं। वेस्टइंडीज के 6 वेन्यू और अमेरिका के 3 वेन्यू को इसके लिए चुना गया है। पहला मैच 2 जून को होगा तो फाइनल 29 बारबाडोस में होगा।
बल्लेबाज- शिमरन हेटमायर और ब्रैंडन किंग।
विकेटकीपर्स- निकोलस पूरन, जॉनसन चार्ल्स और शाई होप।
गेंदबाज- अल्जारी जोसेफ, अकील होसैन, शामार जोसेफ और गुडाकेश मोती।
ऑलराउंडर्स- रोवमन पॉवेल, आंद्रे रसेल, रोस्टन चेज, जैसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और शेरफेन रदरफोर्ड।