क्रिकेट

धोनी, कोहली, रोेहित और रहाणे को इन्होंने बनाया स्टार खिलाड़ी, जानिए कौन हैं वो?

क्या आप जानते हैं विराट कोहली (Virat Kohli) , अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), महेन्द्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाजों (World Class Batsman) की सक्सेस के पीछे किसका हाथ है.....  

2 min read
Oct 25, 2020
virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। कहते है ना हर किसी शख्स की सफलता के पीछे किसी ना किसी का हाथ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं विराट कोहली (Virat Kohli) , अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), महेन्द्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाजों (World Class Batsman) की सक्सेस के पीछे किसका हाथ है। नहीं तो यहां जानिए इन चारों विस्फोटक बल्लेबाजों की सफलता के पीछे किसका हाथ है।

विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए कई शानदार पारियों खेलते हुए कई अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। कोहली की इस सफलता के पीछे उनके कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा हाथ रहा है। दरअसल, कोच राजकुमार ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महेन्द्र सिंह धोनी
अंतरराष्ट्रीय किक्रेट से संन्यास ले चुके महेन्द्र धोनी शुरुआत में क्रिकेट में नहीं बल्कि फुटबॉल में रुची रखते थे। लेकिन उनके स्कूल के कोच राजन बनर्जी ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके बाद ही धोनी ने क्रिकेट में रुची ली और देखते ही देखते एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इतना नहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 और वनडे वर्ल्डकप भी जीताया।

रोहित शर्मा
भारत के ओपनर व विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। रोहित की सफलता के पीछे उनके पहले कोच दिनेश लाड का प्रमुख हाथ रहा है। उनकी कोचिंग की बदौलत ही रोहित आज इस मुकाम पर हैं।

अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की सफलता के पीछे उनके कोच प्रवीण आमरे का हाथ रहा है। प्रवीण आमरे के कोच रमाकांत आचरेकर थे, जो सचिन के भी कोच थे। रहाणे के माता-पिता उन्हें एक अच्छा क्रिकेटर बनाना चाहते थे, और उसका ही नतीजा है कि रहाणे इस मुकाम पर हैं।

Published on:
25 Oct 2020 05:20 pm